26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Vaibhav Suryavanshi के वनडे में दोहरे शतक के बाद क्रिस गेल ने किया बड़ा ऐलान, तो श्रीकांत ने BCCI के सामने रखी बड़ी डिमांड

Vaibhav Suryavanshi के वनडे में दोहरे शतक के बाद क्रिस गेल ने किया बड़ा ऐलान, तो श्रीकांत ने BCCI के सामने रखी बड़ी डिमांड

Vaibhav Sooryavanshi ने यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर सभी दिग्‍गज क्रिकेटरों को अपना मुरीद बना लिया है। श्रीलंका ए खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले क्रिस गेल ने वनडे में 300 का निजी स्‍कोर बनने का ऐलान कर दिया है। वहीं, क्रिस श्रीकांत ने BCCI से वैभव को 2027 के वर्ल्ड कप में ले जाने को कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:58 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi latest

वैभव सूर्यवंशी। (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ सिर्फ 53 गेंदों पर 7 चौके और 28 छक्‍कों की मदद से दोहरा शतक लगाकर सभी क्रिकेट फैंस के साथ पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर्स को भी अपना मुरीद बना लिया है। यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल वैभव के तूफानी दोहरे शतक को देखकर बड़ा ऐलान कर दिया है। खुद विस्‍फोटक पारियों के लिए जाने जाने वाले गेल ने कहा कि अब वनडे मुकाबले में 300 रन बनने भी तय हैं। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेलेक्‍टर्स और टीम मैनेजमेंट को टीनेजर सनसनी की प्रतिभा को नहीं बिगाड़ने की सलाह देते हुए मांग की है कि वह इस 15 साल के खिलाड़ी को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप ले जाएं।

'अब 50 ओवर के फॉर्मेट में तिहरा शतक लगना भी तय'

कैरेबियाई पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने वैभव की धमाकेदार डबल सेंचुरी देखकर क्रेक्स पर कहा कि ये तो जबरदस्त है। 28 छक्के… मेरा फोन बज रहा था और मैं सोच रहा था, क्या हो गया? यहां क्या हो रहा है? जब किसी ने मुझे बताया, तो मैंने वह दोहरा शतक देखा। मैं सोच रहा था, क्या ये टी20 मैच है? उन्होंने बताया कि यह 50 ओवर का मैच है। मैं सोच रहा था, इससे पता चलता है कि अब 50 ओवर के फॉर्मेट में तिहरा शतक लगना भी तय है। यह लड़का भी गेम को बदल रहा है। मुझे उम्मीद है कि उसे मौका जरूर मिलेगा।

'उसे वनडे वर्ल्ड कप 2027 में ले जाएं'

वहीं, क्रिस श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह सभी फॉर्मेट का प्‍लेयर है। आप अभी उसे टेस्ट क्रिकेट नहीं खिलाना चाहते, तो ठीक है, लेकिन आप उसे 15 सदस्‍यीय टीम में रख सकते हैं। अब इसमें कोई शक नहीं है। श्रीलंका वनडे के लिए आएगा, उसे वहां मौका दे सकते हैं। उसे टीम में रखो और उनके खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट खेलने दो। आप अगर सचमुच में वैभव सूर्यवंशी को डेवलप करना ही चाहते हैं, तो उसे वनडे वर्ल्ड कप 2027 में ले जाएं। उसे वहां 15 में रहने दो। वह एक दिन आपको अकेले मैच जिताएगा। वह जिस तरह से बल्‍लेबाजी कर रहा है, इसके लिए सिर्फ पावर काफी नहीं है। आपको इसके लिए टाइमिंग की भी आवश्‍यकता होती है।

एक पारी, कई उपलब्धियां

बता दें कि युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप चरण के मुकाबले में यूएई के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। फिर 40 गेंदों पर 150 के पार पहुंच गए। जबकि 52 गेंदों पर 204 रन बना डाले और अगली गेंद पर आउट हो गए। ये टीनेजर सनसनी इतनी छोटो सी उम्र में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। उन्‍होंने एक पारी में 28 छक्‍के जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वह सबसे तेज शतक, सबसे तेज 150 और सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी लिस्ट ए में अपने नाम कर चुके हैं। इस तरह उन्‍होंने एक ही पारी के माध्‍यम से कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर ली हैं।