26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / जब श्रीलंकाई टीम से अकेले ही भिड़ गए थे वैभव सूर्यवंशी, मैच के दौरान जमकर हुआ था हंगामा

जब श्रीलंकाई टीम से अकेले ही भिड़ गए थे वैभव सूर्यवंशी, मैच के दौरान जमकर हुआ था हंगामा

IND A vs SL A: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स में आज गुरुवार को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, तो सभी फैंस पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी, जब 15 वर्षीय खिलाड़ी उकसाने के बाद अकेले ही विपक्षी टीम से भिड़ गया था। जानें उस दिन आखिरक क्‍या हुआ था?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Nov 2026, 11:47 AM IST

WPL 2027 Auction youngest player, IND A vs SL A, Vaibhav Sooryavanshi,

वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

India A vs Sri Lanka A: एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2026 में आज भारत ए और श्रीलंका ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जहां सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्‍होंने पिछले मुकाबले में यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो जमकर हंगामा भी हुआ था और श्रीलंकाई खिलाड़ी के उकसाने पर वैभव अकेले ही विपक्षी टीम से भिड़ गए थे।

सुपरओवर में कुछ खास नहीं कर पाए थे वैभव

बता दें कि भारत ए और श्रीलंका ए के बीच वह मुकाबला वनडे ट्राई सीरीज के दौरान दांबुला में खेला गया था। यह मैच तनावपूर्ण रहा और इसका फैसला सुपर ओवर में हुआ था। यह घटना सुपर ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई। जीत के लिए 19 रन का पीछा करते हुए भारत ए को आखिरी गेंद पर 8 रन चाहिए थे। श्रीलंका ए के पेसर कुगाथास मथुलन ने यॉर्कर फेंकी और वैभव हिट नहीं कर पाए और श्रीलंका ए ने जीत पक्की कर ली।

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने किया स्‍लेज, तो अकेले ही विपक्षी टीम से भिड़े वैभव

श्रीलंका ए खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। इसी बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबागे ने वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर दिया। हलमबागे ने कहा कि मैच खत्म हो गया है, अब तुम घर जाओ। यह सुनते ही वैभव को गुस्‍सा आ गया और वह अकेले ही जाकर श्रीलंकाई टीम से जा भिड़े। हालांकि बाद अन्‍य साथी खिलाड़ी पहुंच और माहौल को जैसे-तैसे शांत कराया।

वैभव सूर्यवंशी का आज फिर श्रीलंका से आमना-सामना

बता दें कि एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स के सेमीफाइनल में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका का आमना-सामना होने वाला है। वैभव इस टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। जहां एक बार फिर उनसे एक बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी।

श्रीलंका ए स्क्वाड

लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेट कीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन और चमिका हीनातिगाला।

भारत ए स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियान, प्रिंस यादव और विप्रज निगम।