26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / India A vs Sri Lanka A: क्या आज सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी रोक पाएंगे श्रीलंका विजय रथ, जानें विपक्षी टीम की सबसे बड़ी ताकत

India A vs Sri Lanka A: क्या आज सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी रोक पाएंगे श्रीलंका विजय रथ, जानें विपक्षी टीम की सबसे बड़ी ताकत

IND A vs SL A 1st Semi Final: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। जहां एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो टूर्नामेंट अब तक अजेय रही श्रीलंका का विजय रथ रोकने उतरेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Nov 2026, 9:08 AM IST

India A vs Sri Lanka A, Vaibhav Sooryavanshi,

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

India A vs Sri Lanka A 1st Semi Final: भारत ए ने अपने ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर रहते हुए एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जबकि श्रीलंका ने अजेय रहते हुए अपने ग्रुप शीर्ष पर हुए सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया है। अब दोनों गुरुवार को दोहा में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। श्रीलंका ए टीम का स्पिन अटैक और बैटिंग ऑर्डर काफी मजबूत है। जबकि भारत के टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी जबरदस्‍त फॉर्म में हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस को आज एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये इस मैच से पहले टूर्नामेंट में विजय रथ पर सवार श्रीलंकाई टीम के प्रदर्शन पर डालते हैं।

अफगानिस्तान ए छह विकेट से दी थी शिकस्‍त

श्रीलंका ए ने 19 नवंबर को टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज डिसिप्लिन्ड बॉलिंग के साथ शुरुआत किया था। चामिका हीनाटिगाला ने 3/11 का शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया, जिसके चलते अफगानिस्तान ए की टीम दरविश रसूली के 80 रन के बावजूद 35.3 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका ने 21.4 ओवर में 144/4 का स्‍कोर बनाते हुए छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 24 रन से दर्ज की थी जीत

21 नवंबर को श्रीलंका के लिए एक मुश्किल परीक्षा थी। लसिथ क्रूसपुले (75), निशान मदुश्का (64), जनिथ लियानागे (52) और रथनायके (51) ने श्रीलंका ए को 284/9 तक पहुंचाया। बाबर हयात (86) और अंशुमान रथ (75) ने हॉन्ग-कॉन्ग को लक्ष्य का पीछा करने में बनाए रखा। लेकिन, श्रीलंका के लिए दुलाज समुदिता के 3/33 प्रदर्शन करते हुए जीत सुनिश्चित की।

बांग्लादेश ए के खिलाफ 7 विकेट से जीता मुकाबला

23 नवंबर को स्पिन-फ्रेंडली सतह पर श्रीलंका ए ने जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान पक्का कर लिया था। रवींदू फर्नांडो (4/30) और वानुजा सहान (3/20) के शानदार प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश ए की टीम 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मदुश्‍का (नाबाद 51) और रथनायके (45) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए को 21.5 ओवर में जीत दिलाई।

आज वैभव सूर्यवंशी से फिर बड़ी पारी की उम्‍मीद

वैभव सूर्यवंशी ने भारत ए के लिए एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स के पहले मुकाबले में 32 गेदों पर तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 26 रन, पाकिस्‍तान के खिलाफ 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन और यूएई के खिलाफ पिछले मैच में 53 गेंदों पर 7 चौके और 28 छक्‍कों की मदद से 204 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। आज एक बार फिर उनसे एक बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी।