Rohit Sharma: आगामी आईपीएल सीजन में जहां हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे, वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं। यह चर्चा उस समय और तेज हो गई, जब मुंबई इंडियंस की ओर से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की गई। इस पोस्ट में किसी खिलाड़ी का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन तस्वीर को लेकर क्रिकेट फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि यह तस्वीर मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की वापसी का संकेत हो सकती है।