Hindi News / Sports / Cricket News / SA vs BAN 2nd Test: वियान मुल्डर ने बल्ले के बाद गेंद से दिखाया दम, दिग्गज साउथ अफ्रीकी क्रिकेटरों के क्लब में हुई एंट्री
SA vs BAN 2nd Test: वियान मुल्डर ने बल्ले के बाद गेंद से दिखाया दम, दिग्गज साउथ अफ्रीकी क्रिकेटरों के क्लब में हुई एंट्री
वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में शतक और 7 विकेट लेकर खास रिकॉर्ड बनाया। जानिए एक टेस्ट में यह दोहरा कमाल करने वाले साउथ अफ्रीका के चुनिंदा खिलाड़ियों के नाम।
South Africa vs Bangladesh: दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया। इस मैच में वियान मुल्डर ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। वह एक ही टेस्ट मैच में शतक और पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
मुल्डर ने पहले बल्ले से शानदार शतक जड़ा और फिर गेंदबाजी में 7 विकेट चटकाकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। उनसे पहले जिमी सिंक्लेयर (1899), ऑब्रे फॉकनर (1910), जैक्स कैलिस (1999 और 2002) और कॉर्बिन बॉश (2025) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।