25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL के वो 5 बड़े विवाद, जिन्होंने क्रिकेट को किया शर्मसार, थप्पड़ कांड से लेकर हाथापाई तक

IPL के वो 5 बड़े विवाद, जिन्होंने क्रिकेट को किया शर्मसार, थप्पड़ कांड से लेकर हाथापाई तक

IPL के इतिहास के 5 बड़े विवादों के बारे में जानें। हरभजन-श्रीसंत थप्पड़ कांड, ललित मोदी विवाद, स्पॉट फिक्सिंग, विराट-गंभीर की भिड़ंत और शाहरुख खान का वानखेड़े विवाद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 25 Nov 2026, 10:23 PM IST

IPL Controversy

विराट कोहली और गौतम गंभीर। (File Photo- ANI)

IPL Controversies: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीगों में शामिल है। इस लीग ने क्रिकेट को कई यादगार मुकाबले और शानदार खिलाड़ी दिए हैं। हालांकि IPL का इतिहास सिर्फ चौकों और छक्कों तक सीमित नहीं है। इस दौरान कई ऐसे विवाद भी हुए, जिन्होंने क्रिकेट को शर्मसार किया। कभी मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हुई, तो कभी फिक्सिंग और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे। आइए जानते हैं IPL के पांच बड़े विवादों के बारे में।

2008: हरभजन सिंह और श्रीसंत का थप्पड़ कांड

IPL के पहले सीजन में ही एक बड़ा विवाद सामने आया। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के बाद हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद श्रीसंत मैदान पर रोते हुए नजर आए। मामला काफी बढ़ गया। जांच के बाद हरभजन पर बाकी सीजन (11 मैच) के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। उन पर मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया।

2010: ललित मोदी पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी भी बड़े विवाद में घिरे। उन पर वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे। IPL की टीमों और कारोबार से जुड़े कई मामलों पर सवाल उठे। इसके बाद BCCI ने उन्हें निलंबित कर दिया। बाद में उन्हें IPL कमिश्नर के पद से हटा दिया गया।

2013: श्रीसंत समेत तीन खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप

साल 2013 में IPL को बड़ा झटका लगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे। दिल्ली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। इस मामले ने क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचाया। BCCI ने भी खिलाड़ियों पर कार्रवाई की।

2013: विराट कोहली और गौतम गंभीर की भिड़ंत

IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस हुई। मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी बढ़ गई। साथी खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटना ने काफी सुर्खियां बटोरीं।
इसके बाद IPL 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर की फिर भिड़ंत हो गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर में तीखी बहस देखने को मिली।

2012: शाहरुख खान का वानखेड़े स्टेडियम विवाद

साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विवाद हो गया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद उनकी स्टेडियम के अधिकारियों से बहस हुई। उन पर सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर वानखेड़े स्टेडियम में पांच साल का प्रवेश प्रतिबंध लगाया।