26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / Rising Stars Asia Cup Winners: 13 साल से खिताब के लिए तरस रही टीम इंडिया, पाकिस्तान ने जीते हैं सबसे ज्यादा टाइटल

Rising Stars Asia Cup Winners: 13 साल से खिताब के लिए तरस रही टीम इंडिया, पाकिस्तान ने जीते हैं सबसे ज्यादा टाइटल

Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप में पाकिस्तान का दबदबा रहा है। वह अब तक 3 बार चैंपियन बन चुका है, जबकि भारत ने अपना इकलौता खिताब 2013 में जीता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 26 Nov 2026, 10:43 PM IST

Rising Stars Asia Cup 2026

राइजिंग स्टार्स एशिया कप की ट्रॉफी और सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Rising Stars Asia Cup History: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ मेन इन ब्ल्यू का 13 साल से खिताब के सूखे को खत्म करने का सपना भी टूट गया। टीम इंडिया ने आखिरी और इकलौता खिताब साल 2013 में जीता था, जब इस टूर्नामेंट को इमर्जिंग एशिया कप के नाम से आयोजित किया जाता था। लेकिन 2025 में इस टूर्नामेंट का नाम बदलकर राइजिंग स्टार एशिया कप कर दिया गया।

सीनियर एशिया कप में पाकिस्तान पीछे

मेंस सीनियर एशिया कप में पाकिस्तान सिर्फ दो बार खिताब जीत पाया है, जबकि 8 बार टीम इंडिया ने खिताब जीता है। लेकिन यहां पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला है और वह सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक 3 बार खिताब जीता है। पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन भी है, जिसने पिछली बार बांग्लादेश की टीम को खिताबी मुकाबले में हराकर खिताब जीता था।

आखिरी बार जब वनडे फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट आयोजित हुआ था, तब भी पाकिस्तान शाहीन्स की टीम ने भारत A को हराकर एकतरफा मुकाबले में 128 रन से जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ने अपना पहला खिताब साल 2019 में जीता था और तब उसने बांग्लादेश की इमर्जिंग टीम को हराया था। टीम इंडिया ने अपना पहला खिताब पाकिस्तान को ही हराकर साल 2013 में जीता था। उसके बाद से टीम इंडिया 2 बार फाइनल में पहुंची।

2013 के भारतीय टीम 2018 में फाइनल पहुंची, जहां उसे श्रीलंका ने हराया और फिर 2023 के फाइनल में पहुंची, जहां पाकिस्तान ने 2013 की हार का बदला लिया और खिताब जीत लिया। श्रीलंका की टीम 2017 और 2018 में खिताब जीत चुकी है, तो अफगानिस्तान की टीम भी 2024 का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा बांग्लादेश की टीम दो बार रनर-अप रही है, जबकि UAE का बेस्ट प्रदर्शन 2013 में देखने को मिला था, जब वह सेमीफाइनल पहुंची थी।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के विजेता

साल 2013 से 2024 तक इस टूर्नामेंट को इमिर्जिंग एशिया कप के नाम से आयोजित किया जाता था, लेकिन 2025 में इसका नाम बदलकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप कर दिया गया। 2024 और 2025 में इस टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया, इसके अलावा यह टूर्नामेंट 50 ओवर वनडे फॉर्मेट में आयोजित होता रहा है। इस बार ही दोहा में यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जहां भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की ए टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

सालमेजबान देशविजेता टीमउपविजेता टीम
2013सिंगापुरभारत U23पाकिस्तान U23
2017बांग्लादेशश्रीलंका U23पाकिस्तान U23
2018श्रीलंका/पाकिस्तानश्रीलंका इमर्जिंगभारत इमर्जिंग
2019बांग्लादेशपाकिस्तान इमर्जिंगबांग्लादेश इमर्जिंग
2023श्रीलंकापाकिस्तान शाहीनभारत A
2024ओमानअफगानिस्तान Aश्रीलंका A
2025कतरपाकिस्तान Aबांग्लादेश A