क्रिकेट

जिम्बाब्वे के अलावा सिर्फ इस टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पार किया है 300 का स्कोर

सिकंदर रजा के ऐतिहासिक शतकीय पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इस तेज तर्रार नाबाद शतकीय पारी से सिकंदर रजा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट के कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए।

2 min read
जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान सिकंदर रजा (Photo - IANS)

Zimbabwe highest total in T20 International History: जिम्बाब्वे ने बुधवार को नैरोबी के रुआरका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर गाम्बिया के खिलाफ इतिहास रच दिया है। दरअसल, जिम्बाब्वे ने टी-20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप बी मैच के दौरान गाम्बिया के खिलाफ 20 ओवरों में 4 विकेट पर 344 रन बनाकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसने नेपाल और भारत को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट पर 314 रन का स्कोर बनाया था। 

कप्तान सिकंदर रजा ने 43 गेंदों पर 133 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे जिम्बाब्वे ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी टेस्ट देश द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले, नेपाल ने 2023 में हांगझाऊ एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाकर सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। जिम्बाब्वे ने रिकॉर्ड तोड़ पारी में सबसे ज्यादा छक्के (27) लगाए। नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के लगाकर पहले यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

इससे पहले, भारत ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में छह विकेट पर 297 रन बनाकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पूर्ण सदस्य देश की ओर से सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकार्ड अपने नाम किया था। रजा जिम्बाब्वे के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। इस पारी के साथ ही वह तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वोच्च टीम स्कोर

जिम्बाब्वे 344/4 vs गाम्बिया - 2024

नेपाल 314/3 vs मंगोलिया - 2023

भारत 297/6 vs बांग्लादेश - 2024

अफगानिस्तान 278/3 vs आयरलैंड - 2019

चेक रिपब्लिक 278/4 vs तुर्किये - 2019

मलेशिया 268/4 vs थाइलैंड - 2023

इंग्लैंड 267/3 vs वेस्टइंडीज - 2023

सिकंदर रजा ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने महज 33 गेंद में शतक जड़ा। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी भी बल्लेबाज का बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। एस्टोनियाई बल्लेबाज साहिल चौहान ने सायप्रस के खिलाफ मात्र 27 गेंद में शतक ठोका था। इतना ही नहीं सिकंदर रजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। कप्तान रजा ने नामीबिया के जॉन निकोल लोफ्टी इटन की बराबरी की। इटन ने नेपाल के खिलाफ 33 गेंद पर शतक जड़ा था। सिकंदर रजा ने नाबाद 133 रन की पारी के दौरान 7 चौके और 15 छक्के लगाए। 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे बड़ी जीत

जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 344 रन बनाने के बाद गाम्बिया की पूरी टीम को 14.4 ओवर में महज 54 रन पर समेट दिया। जिम्बाब्वे ने यह मैच 290 रन से जीता। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नेपाल के नाम था। नेपाल ने 2023 में हांगझाऊ एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ 273 रन की बड़ी जीत हासिल की थी। 

Updated on:
23 Oct 2024 11:05 pm
Published on:
23 Oct 2024 08:40 pm
Also Read
View All
हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड की बनाई गई वीडियो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल, क्रिकेटर ने लगाई जमकर लताड़

IND vs SA: भारतीय और अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ कटक में हुआ था बड़ा हादसा, बैन होने वाला था स्टेडियम, पूरी दुनिया में शर्मसार हुआ था भारत

एक विकेट और… जसप्रीत बुमराह बना देंगे बड़ा रिकॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में कोई भारतीय नहीं कर पाया ये कारनामा

स्मृति और पलाश की शादी टूटने के बाद, जेमिमा रोड्रिग्स के पोस्ट ने मचाया बवाल, पलाश को किया टारगेट

IPL 2026 Auction: 1005 खिलाड़ियों का ऑक्शन से कटा पत्ता, केवल 350 क्रिकेटर्स पर लगेगी बोली, 240 भारतीय और 110 विदेशी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

अगली खबर