क्राइम

तंजील अहमद की हत्या में भटकल ग्रुप का हो सकता है हाथ!

यूपी और दिल्ली पुलिस के साथ एनआईए को मिलाकर कुल चार एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2016, 1:16 PM IST
Tanzil Ahmed Murder Case
Tanzil Ahmed Murder Case
बिजनौर। NIA DSP तंजील अहमद की हत्या के मामले में एजेंसी ने जांच तेज कर दी है। तंजील के भाई राकिब अहमद ने जांच अधिकारियों को बताया है कि फंक्शन के दिन बाइक पर दो अनजान लड़के वहां आए थे। जब उनसे आने का कारण पूछा गया तो वे कुछ स्पष्ट नहीं बता पाए। घटना के पीछे यासिन भटकल ग्रुप का हाथ होने की संभावनाएं इसलिए जताई जा रही हैं क्योंकि तंजील ने भटकल को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। वे बिहार में एनआईए के अहम अफसर थे।

तंजील की मौत से किसे होगा फायदा?
एजेंसियां 30 से 50,000 कॉल्स खंगाल रही हैं। पश्चिमी यूपी में करीब 24 कॉन्ट्रैक्ट किलर की एक्टिविटीज को भी ट्रैक किया जा रहा है। यूपी और दिल्ली पुलिस के साथ एनआईए को मिलाकर कुल चार एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारी लगातार यह पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि तंजील की मौत से आखिर किसका फायदा किसे होगा?
Published on: