क्राइम

दिल्ली: बाथरूम में नहा रही लड़की का वीडियो बना रहा था पड़ोसी, गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी के शकरपुर इलाके से पुलिस ने एक 42 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। युवक पर एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है।
2 min read
Jan 01, 2019
Delhi Police
दिल्ली: बाथरूम में नहा रही लड़की का वीडियो बना रहा था पड़ोसी, गिरफ्तार

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के शकरपुर इलाके से पुलिस ने एक 42 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। युवक पर एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी अपने ही पड़ोस की एक 18 साल की लड़की का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। इस दौरान छात्रा ने उसको फोटों खींचते हुए देख लिया। छात्रा के शोर मचाने पर आए लोगों को देख कर आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में छात्रा के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 18 साल की छात्रा अपने परिवार के साथ शकरपुर इलाके में रहती है। छात्रा के ही पड़ोस में आरोपी भी रहता है। आरोपी शादीशुदा है और एक 10 साल के बच्चे का बाप है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना शुक्रवार रात उस समय की है जब पीड़िता पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहा रही थी। तभी आरोपी वहां आ गया और बाथरूम की खिड़की से झांककर वीडियो बनाने लगा। तभी लड़की की नजर उस पर पड़ गई। घबराकर छात्रा जैसे ही बाथरूम के बाहर भागी तो आरोपी ने उसके कई फोटो खींच लिए। इस पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी लोगों को इकठठा होते देख वहां से भाग खड़ा हुआ।

वहीं, पीड़िता के परिजनों ने जब आरोपी के घर जाकर उसकी शिकायत की तो उसकी पत्नी ने घटना से इनकार करते हुए इसे मनघड़ंत बताया। जिसके बाद पीड़ित ने महिला आयोग की हेल्पलाइन पर भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पहले तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन बाद में महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
01 Jan 2019 12:08 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार