क्राइम

29 नक्सलियों को मार गिराने के बाद हाईअलर्ट मोड पर पुलिस, धमतरी में जारी है सर्चिंग ऑपरेशन

CG Naxal News: कांकेर और कोंडागांव की सीमा से लगे गांवों में पैनी नजर रखी जा रही है। सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ ही फोर्स ने शहरीय क्षेत्र में भी सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि एकावारी और कांकेर के हापाटोला घटना में घायल नक्सलियों को यहां इलाज के लिए लाया जा सकता है
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2024, 1:13 PM IST
CG Naxal,CG Naxal news, CG Naxal attack, CG Naxal encounter, Encounter

धमतरी. कांकेर जिले के हापाटोला जंगल में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ के बाद धमतरी पुलिस भी हाईअलर्ट हो गई है। खासकर कांकेर और कोंडागांव की सीमा से लगे गांवों में पैनी नजर रखी जा रही है। सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ ही फोर्स ने शहरीय क्षेत्र में भी सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि एकावारी और कांकेर के हापाटोला घटना में घायल नक्सलियों को यहां इलाज के लिए लाया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस के साथ ही नक्सली भी एक्शन मोड़ में है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों चुनाव के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में एकावारी जंगल में कई हार्डकोर नक्सली एकत्रित हुए थे। फोर्स को इसकी भनक लगते ही उस पर अटैक कर दिया, जिसमें कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। दूसरी तरफ पड़ोसी जिला कांकेर के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के हापाटोला के जंगल में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं तीन जवान भी घायल हुए। इसके बाद से धमतरी में हाईअलर्ट है। यहां वनांचल में एकावारी मुठभेड़ के बाद लगातार बोराई, खल्लारी, मेचका पुलिस तथा डीआरजी, सीआरपीएफ और सीएएफ की टीम जंगल में सर्चिंग अभियान चला रही है। इसके साथ ही टाइगर रिजर्व के गांवों में सूचना तंत्र को मजबूत कर दिया गया है।

घरों में दुबक जा रहे लोग

इधर, एकावारी की घटना के पांच दिनों के बाद भी एकावारी, कारीपानी, बहीगांव, बुड़रा, साल्हेभाट, जोगीबिरदो, आमझर, फरसगांव, खल्लारी आदि गांवों में सन्नाटा दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में किसी अनजान व्यक्ति के प्रवेश करते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं और दरवाजा को बंद कर देते हैं।

बता दें कि एकावारी तथा कांकेर के हापाटोला मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। ऐसे में घायल नक्सलियों को इलाज के लिए धमतरी के अस्पताल में लाया जा सकता है, इसे देखते हुए फोर्स ने यहां के प्रमुख अस्पतालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बता दें कि सालभर पहले उड़ीसा राज्य के दुर्दांत नक्सली संग्राम सिंह की पत्नी अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए शहर के एक अस्पताल आई थी। पुलिस को भनक लगते ही 5 नक्सली, सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था।

एकावारी मुठभेड़ के बाद बोराई पुलिस ने मैनपुर-नुवापाड़ा डिवीजन कमेटी के कई हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। बोराई टीआई चक्रधर बाघ ने बताया कि मैनपुर-नुवापाड़ा के सचिव संग्राम सिंह उर्फ मुरली, डीवीसी मेम्बर सत्यम गावडे़, सीतानदी दलम के कमांडर रोमी उर्फ उमा, कार्तिक, दसरू, टिकेश ध्रुव, दीपक ध्रुव समेत 30 से 35 नक्सलियों के खिलाफ धारा 147,148,149, 307,25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि कांकेर की घटना के बाद धमतरी पुलिस अलर्ट है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। डी-माइनिंग भी किया जा रहा है। शहर के अस्पतालों पर भी नजर रखी जा रही है।

Updated on:
18 Apr 2024, 1:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भांजे के हमले में जख्मी मामा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महज 60 हजार की वसूली को लेकर हुआ खूनी खेल, हत्या की धारा जोड़ी

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Chain Snatching Gang: महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग, अंतरजिला गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कोरबा से आए थे अंबिकापुर

जयपुर के लग्जरी होटल में बड़ा कांड! फर्जी बाप-बेटे बनकर आए 2 लोग 4 मिनट में कर गए खेल; इंस्टाग्राम पर किया था पसंद