क्राइम

केरल गोल्ड स्मगलिंग केस: चीफ मिनिस्टर तक पहुंची जांच की आंच, ईडी का निजि सचिव को नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय ने के सीएम पिनारयी विजयन के निजि सचिव सीएम रवींद्रन को 27 नवंबर को पेश होने का नोटिस भेजा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2020, 11:18 AM IST
ED issues notice to CM Raveendran, Additional PS of Kerala CM
ED issues notice to CM Raveendran, Additional PS of Kerala CM

नई दिल्ली। केरल गोल्ड स्मलिंग का मामला काफी हाई प्रोफाइल बनता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय की जांच चीफ मिनिस्टर तक जा पहुंची है। इसके लिए ईडी की ओर से केरल के चीफ मिनिस्टर के निजी सचिव को पेश होने का नोटिस भेजा है। इस नोटिस के बाद पूरे चीफ मिनिस्टर ऑफिस में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मुमकिन है कि ईडी की जांच में चीफ मिनिस्टर भी लपेटे में आ सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में मामला गर्म हो चुका है कि केरल की फिजा में जल्द ही कुछ फेरबदल देखने को मिल सकता है। विपक्षी पार्टियों की ओर से इस मामले में कुठ ज्यादा ही तुल दिया जा रहा है।

मामले से जुड़े अधिकारियों के अनुसार केरल के सोना तस्करी मामले में चल रही जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें 27 नवंबर को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है। जिसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि इस मामले में पहले ही केरल के बड़े लोगों के नाम सामने आ चुके हैं।

Updated on:
25 Nov 2020, 11:18 AM IST
Published on: