24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

Sri ganganagar Crime : रावला पुलिस ने गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता दलीप कुमार को अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। दलीप कुमार का नाम दो पिस्टल और 43 कारतूस बरामदगी मामले में आया था। वहीं स्पेशल टीम हथियार सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Oct 2026, 9:04 PM IST

sri ganganagar gangster arju bishnoi father arrested in arms supply case

Sri ganganagar Crime : रावलामंडी आरजू बिश्नोई के पिता दलीप कुमार। फाइल फोटो पत्रिका

Sri ganganagar Crime : रावलामंडी (श्रीगंगानगर)। रावला पुलिस ने गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता दलीप कुमार को अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब के अबोहर क्षेत्र के गांव राजावाली निवासी दलीप कुमार पुत्र मनीराम को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को रावला थाना प्रभारी बलवंत कुमार, बॉर्डर डीएसटी प्रभारी लालबहादुर और कांस्टेबल गोपीराम की टीम ने रावला मंडी के वार्ड नंबर 11 स्थित एक मकान में दबिश दी थी। तलाशी के दौरान विष्णु कुमार उर्फ निंजा, दिलप्रीत सिंह उर्फ डीके और सुधीर कुमार उर्फ धीरू के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और 43 कारतूस बरामद किए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने हथियार दलीप कुमार से लाना बताया। इसके बाद जांच में उसका नाम सामने आने पर उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया। प्रकरण की जांच रावला थाने के द्वितीय थाना प्रभारी गिरधारी सिंह कर रहे हैं।

हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव की ओर से गठित स्पेशल टीम हथियारों की सप्लाई और आरोपियों के संपर्कों की पड़ताल कर रही है। मामले में गैंगस्टर आरजू बिश्नोई से जुड़े संपर्कों और रावला क्षेत्र के डीओएल निवासी कार्तिक जाखड़ की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस पंजाब से रावला तक हथियार पहुंचने के माध्यम और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस मामले में गैंगस्टर के पिता से लगातार पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने आरजू बिश्नोई और कार्तिक जाखड़ के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस इन गिरफ्तारियों और हथियारों की बरामदगी को जोड़कर गैंग के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, खुद को कॉल पर आरजू बिश्नोई बताने वाला व्यक्ति पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रंगदारी, फायरिंग और उगाही जैसे कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों को लेकर जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग