क्राइम

रांचीः शादी के विरोध को लेकर पुलिस के पास पहुंची आठवीं कक्षा की बच्ची

पुलिस ने न सिर्फ उसके पिता खूयू नायक बल्कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी उसके पिता गजाधर नायक पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2016, 12:29 PM IST
Ranchi girl raised voice against child marriage
Ranchi girl raised voice against child marriage
रांची। छोटी उम्र में शादी कराए जाने को लेकर सिमडेगा जिले से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में कक्षा आठ की लड़की ने अपने मां-बाप के खिलाफ ही बगावत कर दी। परिजन उसकी शादी कर देना चाहते थे जिसके खिलाफ वह पुलिस के पास पहुंच गई।

सिमडेगा के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद से वे बहादुर लड़की सकीना का प्रवेश कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराने का प्रयास कर रहे हैं। टेलीग्राफ के अनुसार सकीना ने बाताया कि पैसे की कमी से उसके मां-बाप उसे पढ़ाना नहीं चाहते थे।

आठवी कक्षा में पढ़ने वाली सकीना कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने न सिर्फ उसके पिता खूयू नायक बल्कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी उसके पिता गजाधर नायक पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया।
Published on: