
नई दिल्ली। पति-पत्नी के बीच पनपा शक कभी-कभी कितना बड़ा हादसा करा देता है, इसका उदाहरण हाल ही आंध प्रदेश में हुई एक घटना है। यहां एक व्यक्ति ने ऐसे ही शक के चलते अपने बैठे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हालांकि ऐसा उससे धोखे से हुआ। दरअसल, उसका बेटा अपनी मां के पास सोया हुआ था। जिसको उसने अपनी पत्नी का प्रेमी समझा और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गनीमत रही इस हमले ने उसके बेटे को जख्मी तो कर दिया, लेकिन उसकी जान बची रही।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
घटना आंध्र प्रदेश के करनूल जनपद स्थित ठमचेरला मंडल स्थित गतुपल्ले गांव की है। यहां 14 वर्षीय परशुराम शुक्रवार को अपनी मां के पास सोया हुआ था। तभी उसके पिता सोम्मना ने परशुराम को अपनी पत्नी का प्रेमी समझा और आगबबूला हो गया। गुस्से में बोखलाए शख्स ने प्रेमी के मुगालते में अपने बेटे पर ही कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हालांकि लोकल पुलिस का मानना है कि बाप-बेटे के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने अपने बेटे पर हमला कर दिया, जिसमें उसके हाथ व कंधे पर गंभीर चाटें आई हैं।
अब हो रहा पछतावा
पुलिस का कहना यह भी है कि सोम्मना को अपनी पत्नी पर शक था। उसका शक था कि उसकी पत्नी का किसी से व्यक्ति से अफेयर चल रहा था। इसी शक के चलते जब उसने अपनी पत्नी के साथ लेटे हुए बेटे को देखा तो वह उसे उसका प्रेमी समझ बैठा और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद उसको काफी पछतावा हो रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 307 के तहत दर्ज किया है।