
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार आरोठे को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) सट्टेबाजी के मामले में पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी जेसीएस जडेजा ने बताया कि तुषार अरोठे के साथ 18 अन्य व्यक्तियों को भी छापेमारी में एक कैफे से पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से कई फोन और गाड़ियां जब्त की हैं।
बता दें कि 23 मार्च से आईपीएल शुरू हो चुका है। आईपीएल के शुरू होने के साथ ही हर साल की तरह इस बार भी सट्टेबाजी का दौर जारी है। वहीं, आज पुलिस ने झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से आइपीएल मैच में सट्टेबाजी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को थाने में रखा गया है।
इस तरह लगता है सट्टा...
आईपीएल मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम का रेट जारी किया जाता है। इस दौरान हर गेंद से लेकर टीम की जीत तक भाव चढ़ते-उतरते रहते हैं। मैच में सट्टा लगाने वाले अपनी मनपसंद टीम पर भाव के हिसाब से पैसे लगाते हैं। वहीं, अगर टीम जीत जाती है तो भाव के हिसाब से पैसे मिलते हैं और टीम हार जाती है तो एजेंट को वो पैसे देने पड़ते हैं।