4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur News: ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर ने एयरगन से 2 युवकों पर किया फायर, 1 घायल, ग्राउंड में बैठे थे दोनों, देखें Video

Air gun fire: अंबिकापुर के रिंग रोड नमनाकला में स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम, ग्राउंड में बैठे युवकों को देख चोरी करने के संदेह में गोली चलाने की सामने आई बात
2 min read
Google source verification
Fire from air gun in Ambikapur

Ambikapur News, एयरगन ले जाते आश्रम के लोग, थाने में आरोपी फादर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर के रिंग रोड नमनाकला स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर द्वारा शुक्रवार की दोपहर एयरगन से 2 युवकों पर फायर कर दिया गया। भागने के दौरान एक युवक के गर्दन में एयरगन (Fire from Air gun) के छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया। युवकों ने डायल-112 को फोन कर मामले की जानकारी दी, फिर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी फादर को गिरफ्तार कर उससे एयरगन बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आश्रम के ग्राउंड में बैठे थे। चोरी के संदेह में फादर द्वारा गोली चलाए जाने की बात कही जा रही है।

शहर के खटिकपारा निवासी 2 युवक एजाज सोनकर और आयुष सोनकर शुक्रवार की दोपहर रिंग रोड स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम नमनाकला के ग्राउंड में बैठे थे। बताया जा रहा है कि दोनों वहां धूम्रपान कर रहे थे। इसी दौरान आश्रम के फादर विनोद तिर्की की नजर उनपर पड़ी। उन्होंने सोचा कि युवक चोरी करने की नीयत से आश्रम परिसर में घुसे हैं।

इसके बाद उन्होंने एयर गन निकालकर दोनों युवकों फायर कर दिया। एयरगन देखकर भाग रहे आयुष सोनकर के गर्दन में छर्रे लगे और वह घायल (Man injured in air gun fire) हो गया। घायल युवक का कहना है कि फादर ने उन्हें गड़ासा लेकर भी दौड़ाया था।

वहीं आश्रम का मेन गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद युवकों ने डायल 112 को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची और युवकों को निकालकर ले गई। आयुष को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने फादर को किया गिरफ्तार

एयरगन के छर्रे से घायल आयुष ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी फादर विनोद तिर्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एयरगन बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट (Arms Act) के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एयरगन से गोली चलने के बाद आश्रम के लोगों ने उसे छिपाने की कोशिश की और कपड़े से ढक कर एयरगन को कार से ले जाया गया। बाद में पुलिस ने एयरगन को जब्त कर लिया। हालांकि आरोपी के पास से गड़ासा जब्त नहीं किया गया है।

Ambikapur Air gun fire case: पुलिस का है ये कहना

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एसआई अखिलेश सिंह ने कहा कि आरोपी फादर ने चोरी की नीयत से आश्रम में घुसने के शक में एयरगन से फायर किया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग