2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur Snake Bite: शोक कार्यक्रम के दौरान तालाब में नहा रही महिला को सांप ने डसा, घर आकर देवर को बताया और सो गई, हुई मौत

Snake bite in Ambikapur: 35 वर्षीय महिला दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने गई थी रिश्तेदार के घर, तालाब में नहाने गई थीं महिलाएं, इसी बीच जहरीले सांप ने डसा
2 min read
Google source verification
Snake bite woman in pond

Ambikapur Snake Bite, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo source- World Atlas)

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दशकर्म में शामिल होने गई थी। जब वह तालाब में नहा रही थी तो उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। उसे इस बात का एहसास हो गया था कि सांप ने उसे डस (Snake bite woman) लिया है। इसके बाद उसकी तबियत बिगडऩे लगी तो घर आ गई। उसने देवर को बताया और कमरे में सो गई। जब उसका बेटा आकर उसे उठाने लगा तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से बेटा सदमे में है। बता दें कि महिला के पति की मौत कुछ वर्ष पूर्व ही हो गई थी।

अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर खुर्द निवासी जोसफीना टोप्पो पति स्व. निगम टोप्पो 35 वर्ष मंगलवार को रिश्तेदारी में दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रिवाज के अनुसार वह अन्य महिलाओं (Bathing in pond) के साथ गांव के ही तालाब में नहा रही थी। नहाने के बाद तबियत ठीक नहीं लगने पर वह घर आ गई और अपने देवर नीलम कुमार को बताया कि तालाब में नहाते वक्त उसे किसी जहरीले सांप ने डस (Snake bite) लिया है।

यह बात सुनकर वह भी हड़बड़ा गया। देवर को पूरी बात बताने के बाद महिला अपने कमरे में जाकर सो गई। इसी बीच घर में मौजूद उसका पुत्र अपनी मां को आवाज लगाते हुए कमरे में पहुंचा। मां की ओर से आवाज नहीं आने पर उसने हिला-डुलाकर देखा तो वह नहीं उठी। इसके बाद उसने यह बात अपने चाचा को बताई। उसने भी उसे हिलाकर देखा लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। वह बेहोश हो गई थी।

Snake Bite Case: अस्पताल में मृत घोषित

परिजन द्वारा आनन-फानन में निजी वाहन से सर्पदंश पीडि़त महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत (Woman died due to snake bite) घोषित कर दिया। मां की मौत से उसके मासूम पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया। फिर पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग