3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja News: युवक ने मोबाइल चार्ज करने का खोजा नया तरीका, लेकिन एक झटके में चली गई जान, चाचा से कहा था- तार छुड़ाओ

Death from current: सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत निवासी एक युवक के साथ हुई बड़ी घटना, चाचा घर लौटे तो तरंगित तार से चिपका हुआ था भतीजा
2 min read
Google source verification
Young man died due to current

Surguja news, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo source- AI)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोई में हुए हादसे (Surguja Big incident) में एक युवक की जान चली गई। युवक अलग तरीके से अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था। उसने चार्जर में अतिरिक्त तार जोडक़र मोबाइल में लगाया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। दोपहर को जब उसका चाचा लौटा तो वह जमीन पर गिरा था। पूछने पर उसने चाचा से कहा कि तार को जल्दी छुड़ाओ, उसे करंट लगी है। चाचा ने उसे छुड़ाया फिर गंभीर हालत में उसे उदयपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजन में मातम पसरा हुआ है।

उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डोई निवासी 30 वर्षीय रविंद्र सिंह 1 सितंबर की सुबह अपने घर में था, जबकि अन्य सदस्य बाहर गए थे। वह चार्जर में अतिरिक्त तार लगाकर मोबाइल चार्ज (Mobile charge) कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब उसके चाचा ठाकुर सिंह सब्जी लेकर घर पहुंचा तो रविंद्र को जमीन पर गिरा देखा। उसने पूछताछ की तो बताया कि उसे करंट मार रहा है, तार को जल्दी से छुड़ाओ।

इसके बाद चाचा ने तत्काल बोर्ड में लगे तार को हटाया। उसने देखा कि रविंद्र की हथेली व अंगुलियां तार से चिपकी (Man in the grip of current) हुई थीं। उसकी हालत गंभीर हो गई थी। फिर उसने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग भी आ गए। फिर आनन-फानन में उसे उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन शरीर ने कोई रिस्पांस नहीं दिया, अंतत: डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Current death in Surguja: परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन समेत काफी लोग अस्पताल पहुंचे। युवक का शव देखकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर सूचना पर अस्पताल पहुंची उदयपुर पुलिस (Surguja police) ने परिजन का बयान दर्ज किया। फिर पीएम पश्चाम शव परिजनों को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि युवक ने चार्जर में अतिरिक्त तार जोड़ा था, फिर उक्त तार को बिजली बोर्ड के प्लग में लगा दिया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। मोबाइल चार्ज करने का अलग तरीका ढूंढना उस पर काफी भारी पड़ गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग