ग्रेटर नोएडा

Greater Noida : हिस्ट्रीशीटर नागेश हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में गोली मारकर किया पस्त

Police Encounter : ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर कोतवाली पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश नागेश हत्याकांड के आरोपी दो शार्प शूटर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।

2 min read

ग्रेटर नोएडा जोन-3 क्षेत्र स्थित जेवर कोतवाली पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश नागेश हत्याकांड के आरोपी दो शार्प शूटर के बीच मुठभेड़ हुई है। नीमका गांव में आम के बाग में हुई इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पुलिस की गोली लग गई और वे वहीं धराशायी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। अब पुलिस शार्प शूटर के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस गिरफ्त में आए शार्प शूटर के नाम सोमेश और प्रवीण हैं।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि नीमका गांव से कुछ दूरी पर टप्पल रोड पर हिस्ट्रीशीटर नागेश की हत्या के आरोपी दो शार्प शूटर घूम रहे हैं। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मौके पहुंच कर घेराबंदी कर दी और दोनों बदमाश सोमेश और प्रवीण को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों को साथ लेकर एक जगह से अवैध हथियारों की रिकवरी करने गई थी। जहां दोनों ने मौका पाते ही छिपाकर रखे हुए अपने हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गोली मार दी और फिर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

15 लाख की सुपारी लेकर की थी हिस्ट्रीशीटर नागेश की हत्या

डीसीपी ने बताया कि सोमेश और प्रवीण दोनों शार्प शूटर हैं और सुपारी लेकर हत्या की वारदात करते हैं। पूछ्ताछ के दौरान दोनों बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हिस्ट्रीशीटर नागेश उर्फ बिलोरी की गोली मारकर हत्या की थी। उन्होंने बताया की नीमका निवासी चमन पुत्र जगतपाल का नागेश उर्फ बिलोरी से जमीन को लेकर विवाद था, जिसके चलते रंजिश चली आ रही थी चल रही थी। चमन ने उन्हें नागेश हत्या करने के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी थी। सोमेश और प्रवीण ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नागेश उर्फ बिलोरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 पिस्टल, एक तमंचा, खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। इस बाइक से ही नागेश हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

Published on:
07 Sept 2022 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर