क्राइम

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सली हमले में 16 जवान शहीद, राजनाथ ने कहा- गृह मंत्रालय हर मदद के लिए तैयार

गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला C60 कमांडो के 16 जवान शहीद, ड्राइवर की भी मौत पिछले साल कमांडो ने 40 माओवादियों को मार गिराया था PM मोदी ने कहा- उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा
2 min read
• •
Updated: 1 May 2019, 7:09 PM IST
naxali attack
naxali

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव सरगर्मी के बीच महाराष्ट्र में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। गढ़चिरौली में नक्सलियों ने सुरक्षा जवान के गाड़ियों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया। इस धमाके में 16 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, मौके पर नक्सलियों और जवानों के बीच फायरिंग जारी है।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सली हमले पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी सांत्वना हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय लगातार महाराष्ट्र सीएम फडनवीस से संपर्क में है। हर संभव सहायता के लिए गृह मंत्रालय तैयार है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुगंतीवार (Sudhir Mungantiwar) का कहना है कि इस नक्सली हमले में 15 जवान के शहीद होने की सूचना है। जबकि, ड्राइवर की भी मौत हो गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं सैल्यूट करता हूं। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानी को कभी भूला नहीं जा सकता। इस दुखदायी घड़ी में मेरी पूरी सांत्वना शहीद जवानों के परिजनों के साथ है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गढ़चिरौली नक्सली हमले पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में 16 जवान शहीद हुए हैं। डीजीपी और गढ़चिरैली के एसपी से मैं लगातार संपर्क में हूं।

नक्सली हमले में 15 जवान शहीद

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के C60 कमांडो के जवान गश्ती पर थे। कमाडों का काफिला जब गढ़चिरौली के जंगलों से गुजर रहा था, उसी वक्त नक्सलियों ने आईडी धमाका किया। इस धमाके में 10 से ज्यादा कमांडो के शहीद होने की खबर है, जबकि कई जवान घायल बताए जा रहे। साथ ही इस हमले में कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, C60 पर ठीक एक साल बाद इस तरह का हमला किया गया है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में गढ़चिरौली में एक बड़े एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 40 माओवादियों को मार गिराया था। फिलहाल ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

सुबह नक्सलियों ने कई गाड़ियों में लगा दी थी आग

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर नक्सलियों ने हमला किया था। नक्सलियों द्वारा CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर किए गए IED ब्लास्ट की चपेट में कई जवान आ गए थे। इतना ही नहीं नक्सलियों ने बुधवार सुबह गढ़चिरौली जिले में ही सड़क निर्माण कंपनी के 25 वाहन जला दिए थे। कुरखेड़ा में नक्सलियों ने निजी ठेकेदारों के कम से कम तीन दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।

Updated on:
1 May 2019, 7:09 PM IST
Published on: