जानकारी के मुताबिक, रावसाहेब पेशे से मालवाहक वाहन के चालक थे और खेत में काम करने वाले मजदूरों को लाने-ले जाने का काम करते थे। इसी दौरान उनकी पहचान गांव की एक महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए। जब महिला के बेटे को इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो घर में विवाद शुरू हो गया।