12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई: युवती को पार्टी के लिए बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, छात्र गिरफ्तार

Mumbai Crime: मुंबई के मड आइलैंड में कॉलेज पार्टी के दौरान 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय छात्र को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 12 Nov 2026, 11:32 AM IST

mumbai College girl cirme

मुंबई में पार्टी में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप (AI Image)

Madh Island crime: मुंबई में कॉलेज के छात्रों की पार्टी के दौरान एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी कॉलेज में पढ़ने वाले 22 वर्षीय छात्र ने पार्टी के दौरान युवती के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना पिछले महीने 29 अक्टूबर को मुंबई के मड आइलैंड में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर मुंबई लाया है। फिलहाल आरोपी पांच दिन की पुलिस हिरासत में है।

मड आइलैंड में पार्टी के दौरान दिया घटना को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, जुहू स्थित एक कॉलेज के कुछ छात्रों ने 29 अक्टूबर को मड आइलैंड में पार्टी आयोजित की थी। यह इलाका मालवणी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। पार्टी में कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

आरोप है कि इसी दौरान 22 वर्षीय छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा के ड्रिंक में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसे पीने के बाद जब युवती बेहोश हो गई, तब आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

होश आने के बाद परिजनों को बताई आपबीती

घटना के बाद जब पीड़िता को होश आया तो वह अपने घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने जुहू पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मालवणी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 74, 123 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। बाद में शिकायतकर्ता परिवार के अनुरोध पर मामले की जांच जुहू पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई।

छत्तीसगढ़ से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वारदात के बाद वह छत्तीसगढ़ चले गया था। पुलिस की टीम ने उसे छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर आई। उसे अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी छात्र को पांच दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पार्टी स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। इसके अलावा पार्टी में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।