14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पैसों की जरूरत नहीं, बस काम चाहिए’, वायरल वीडियो के बाद शरद कपूर ने CINTAA से लगाई गुहार

Sharad Kapoor Work Appeal: पालतू कुत्तों को वेलफेयर सेंटर भेजने के बाद चर्चा में आए अभिनेता शरद कपूर ने साफ किया है कि उन्हें पैसों की नहीं, काम की जरूरत है। उन्होंने CINTAA से मदद की अपील की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 14 Nov 2026, 1:08 PM IST

Sharad Kapoor financial condition

'जोश' फेम अभिनेता शरद कपूर ने मांगी मदद (सोर्स; X-@MovieTalkies)

Sharad Kapoor Financial Condition: फिल्म 'जोश' में अपनी दमदार अदाकारी से पहचानी बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपने हालिया वायरल वीडियो और सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके 4 पालतू कुत्तों को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने और उनके वॉकर के सहारे चलने के वीडियो सामने आने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई थी और उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब खुद एक्टर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि उन्हें पैसों की कोई तंगी नहीं है, बल्कि वे सिर्फ अच्छे काम की तलाश में हैं।

CINTAA से मांगा नैतिक समर्थन

एक्ट्रेस और एनिमल एक्टिविस्ट जया भट्टाचार्य द्वारा शेयर किए गए एक नए वीडियो में शरद कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री और 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन' (CINTAA) से मदद और काम की अपील की है। बता दें, वीडियो में शरद कहते दिख रहे हैं कि वे काम की तलाश में हैं और उन्हें संगठन से मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पैसों की कोई समस्या नहीं है, बस वे एक बेहतरीन एक्टर के रूप में फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी करना चाहते हैं और उनके लिए थोड़ा-सा मोराल सपोर्ट भी बहुत मायने रखेगा।

बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय लगी थी चोट

बता दें, अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए शरद ने बताया कि वे बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने गए थे, जहां मैदान पर दूसरे खिलाड़ी से टक्कर होने के कारण उनके पैर में गंभीर चोट लग गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे अगले 2 महीनों में पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। एक्टर ने उम्मीद जताई है कि वे जनवरी 2027 से दोबारा पूरी ऊर्जा के साथ शूटिंग के मैदान पर लौट सकेंगे।

शरद ने ये भी इच्छा जताई है कि वे नेटफ्लिक्स और जियो जैसी बड़ी OTT प्लेटफॉर्म्स की व्यापक पहुंच वाले प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहते हैं। उनका ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने और पर्दे पर वापसी की दुआ कर रहे हैं।