14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘व्यूज के लिए कितना गिरोगे?’ जेंडर चेंज वीडियो पर पैपराजी पर भड़के दिग्विजय राठी

Digvijay Rathee Viral Video: दिग्विजय राठी ने मुंबई के एक जिम के बाहर लिए गए अपने वीडियो से जुड़े विवाद पर बात की है। बिग बॉस 18 के इस स्टार ने पैपराजी पेजों द्वारा उनके लुक को लेकर दिए गए कैप्शन और कमेंट्स की आलोचना की। उन्होंने साफ किया कि न तो उन्होंने कोई PR टीम रखी है और न ही अपनी फोटोज लेने के लिए किसी से कहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 14 Nov 2026, 12:27 PM IST

Digvijay Rathee Viral Video

जिम स्पॉटिंग के दौरान पैपराजी पर भड़के दिग्विजय राठी। (फोटो सोर्स: @digvijay_rathee/instagram)

Digvijay Rathee Viral Video: बिग बॉस 18 में नजर आ चुके रियलिटी शो स्टार दिग्विजय राठी ने मुंबई में एक जिम के बाहर के अपने वीडियो वायरल करने के लिए पैपराजी पेजों को आड़े हाथों लिया है। जिम के बाहर उन्हें फोटोग्राफर्स के साथ अच्छे से बातचीत करते देखा गया था, लेकिन बाद में ये वीडियो वायरल हो गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके लुक और लंबे बालों को लेकर भद्दे कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने तो ऐसे कैप्शन भी लिखे, मानो उन्होंने अपना जेंडर (लिंग) बदल लिया हो।

दिग्विजय राठी ने बेतुके कैप्शन लिखने वाले पैपराजी को लताड़ा

इन कमेंट्स से नाराज होकर, दिग्विजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस विवाद पर बात की और लिखा, "व्यूज के लिए और कितना गिरोगे?"

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें इंस्टाग्राम DM और व्हाट्सएप पर ये वायरल वीडियो भेजे थे। दिग्विजय ने कहा, "मैंने सोचा कि मीडिया वालों की इस घटिया हरकत पर कुछ कह ही दूं। पहली बात, न तो मेरी कोई PR टीम है, और न ही मैंने कभी कहा कि मुझे स्पॉट करो या किसी मीडिया पेज पर डालो।"

दिग्विजय राठी ने पैपराजी पेजों पर जताई असहमति

दिग्विजय ने आगे बताया कि जब भी पैपराजी उन्हें देखते हैं और आवाज देते हैं, तो वह खुशी-खुशी फोटो के लिए पोज देते हैं और 'थंब्स-अप' दिखाकर उनका धन्यवाद भी करते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर निराशा जताई कि उनके वीडियो को ऑनलाइन किस तरह से पेश किया गया।

अपनी बात खत्म करते हुए, दिग्विजय ने पैपराजी पेजेज 'थंब्स-डाउन' दिखाया और कहा, "थंब्स-डाउन, यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आप लोग तो एक सेकंड के भी हकदार नहीं हैं।"

कौन हैं दिग्विजय सिंह राठी?

बिग बॉस 18 से पहले, दिग्विजय राठी डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला X5' में हिस्सा लेने के बाद काफी मशहूर हुए थे। दिग्विजय का उन्नति तोमर के साथ एक 'लव-कनेक्शन' बना था, लेकिन शो से उन्नति के बाहर हो जाने के बाद, उन्होंने कशिश कपूर के साथ एक 'गेम-कनेक्शन' बनाया। हालांकि, हालात तब बदल गए जब कशिश ने टास्क जीतकर ट्रॉफी हासिल करने के बजाय 10 लाख रुपये लेकर शो छोड़ने का फैसला किया। इससे दिग्विजय का दिल टूट गया।

विराट कोहली से मिलने के लिए लाइव मैच में मैदान में कूद पड़े थे दिग्विजय

दिग्विजय, जो अब एक जाना-माना चेहरा बन चुके हैं, एक बार अपने आइडल विराट कोहली से मिलने के लिए लाइव क्रिकेट मैच के दौरान मैदान में घुस गए थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने विराट कोहली से हाथ मिलाया, सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि, कोहली ने बीच-बचाव किया और सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे दिग्विजय राठी के साथ ज्यादा सख्ती न बरतें।

'स्प्लिट्सविला' से पहले, दिग्विजय ने 'रोडीज: कर्म या कांड' में हिस्सा लिया था और 'रोडीज 19' में भाग लेने के बाद उनकी काफी बड़ी फैन-फॉलोइंग बन गई।