पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अक्षय कोरटे (30) के रूप में हुई है। प्रियंका सावरकर की 16 वर्षीय भांजी के साथ अक्षय के प्रेम संबंध थे। करीब 15 दिन पहले आरोपी ने नाबालिग के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं, उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।