14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Accident: वायुसेना के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, भाई गंभीर घायल, गांव में पसरा मातम

Air Force Soldier Death: महाराष्ट्र के बीड जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में भारतीय वायुसेना के 30 वर्षीय जवान की मौत हो गई। हादसे में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 14 Nov 2026, 9:39 PM IST

Maharashtra Accident

गोविंद भागवत नेहरकर। फाइल फोटो- पत्रिका

Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में भारतीय वायुसेना के 30 वर्षीय जवान की मौत हो गई। हादसे में जवान का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना गेवराई तहसील के गढ़ी इलाके में हुई। जवान की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव ढोकवजगांव में शोक छा गया। देश की सेवा कर रहे गांव के युवा की इस तरह मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव जा रहे थे दोनों भाई

मृतक की पहचान गोविंद भागवत नेहरकर (30) निवासी ढोकवजगांव के रूप में हुई है। उनके घायल भाई का नाम गोपाल नेहरकर है। दोनों भाई एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ी इलाके में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में गोविंद और गोपाल दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जवान की मौके पर ही मौत

सूचना मिलते ही गेवराई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में गोविंद नेहरकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भाई गोपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल गेवराई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। एक ही परिवार के दो भाइयों के साथ हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। गोविंद नेहरकर भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से परिवार ने अपना बेटा खो दिया। गांव के लोग भी इस घटना से दुखी हैं। फिलहाल गेवराई पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह सामने आएगी।