14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदुरै के 21 करोड़ रुपए के ज्वेलरी चोरी मामले में बड़ा खुलासा, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर समेत दो गिरफ्तार

मदुरै के तनिष्क शोरूम से 21 करोड़ के गहनों की चोरी में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीनाक्षी और मुख्य आरोपी निशांत के पिता गिरफ्तार, 5 किलो आभूषण बरामद।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 14 Nov 2026, 8:57 PM IST

Man in handcuffs

गिरफ्तार (Representational Photo)

मदुरै में हाल ही में खुले तनिष्क शोरूम से करीब 21 करोड़ रुपए मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी किए गए लगभग 5 किलोग्राम आभूषण बरामद किए गए हैं, जबकि बाकी गहनों की तलाश जारी है।

शोरूम खोलते ही गायब मिले हीरे के गहने

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निशांत नामक फरार आरोपी के पिता सुरेश और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीनाक्षी के रूप में हुई है। पुलिस अब मामले के मुख्य आरोपी निशांत की तलाश में जुटी है। यह चोरी 12 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे सामने आई, जब कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे। पहली मंजिल पर रखे सोने और हीरे के गहने गायब मिले तथा कई आभूषण बॉक्स खुले और बिखरे पड़े थे। इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

चोरी गए सामान का कुल मूल्य करीब 21 करोड़ रुपए

पुलिस के अनुसार, शोरूम से लगभग 15 किलोग्राम सोने के आभूषण और बड़ी मात्रा में हीरे के गहने चोरी किए गए। चोरी गए सामान का कुल मूल्य करीब 21 करोड़ रुपए आंका गया है। मदुरै के नेहरू नगर क्षेत्र में पलंगनाथम-कलावासल बाईपास रोड पर स्थित यह तीन मंजिला शोरूम घटना से कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ था। भूतल पर पार्किंग की सुविधा है, जबकि पहली मंजिल पर सोने के आभूषणों का बिक्री अनुभाग संचालित हो रहा था। ऊपरी मंजिलों पर हीरे और चांदी के आभूषण अनुभाग तैयार किए जा रहे थे।

घटना के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए और खोजी कुत्तों की मदद से जांच की गई। मदुरै पुलिस आयुक्त राजेंद्रन समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गईं। शोरूम मदुरै रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण पुलिस ने रेलवे स्टेशनों को भी सतर्क किया था। जांचकर्ताओं को आशंका थी कि आरोपी ट्रेन के जरिए केरल या देश के अन्य राज्यों की ओर फरार हो सकते हैं।

25 कर्मचारियों और भवन में निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों से भी पूछताछ

पुलिस ने शोरूम के लगभग 25 कर्मचारियों और भवन में निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों से भी पूछताछ की। शुरुआती जांच में अंदरूनी जानकारी के इस्तेमाल की आशंका को भी खंगाला गया। पुलिस की मानें तो आरोपी घटना वाली सुबह तीन बजे शोरूम की पीछे की दीवार में सुराग बनाकर भीतर घुसे। मदुरै साउथ पुलिस उपायुक्त एजी इनिगो दिव्यन ने कहा कि सीसीटीवी में एक नकाब पहना शख्स भीतर घुसे दिखा था। आरोपियों से आगे होने वाली पूछताछ के बाद किस तरह चोरी हुई से पर्दा उठेगा।