14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जामनगर में शराब तस्करी के बड़े खेल में पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध, डीआईजी ने हेड कांस्टेबल को किया निलंबित

Liquor smuggling case: जामनगर में शराब तस्करी के मामले में पुलिस हेड कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया। सीडीआर और मोबाइल टावर लोकेशन की जांच में शराब तस्कर से संपर्क के सबूत सामने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 14 Nov 2026, 7:16 PM IST

Liquor smuggling case

हेड कांस्टेबल कृपालसिंह जाडेजा। फोटो- पत्रिका

Liquor Smuggling: जामनगर में अवैध शराब के बड़े कारोबार पर की गई छापेमारी के मामले में पुलिस हेड कांस्टेबल संदेह के घेरे में आया। शराब तस्कर के साथ कथित संपर्क रखने के आरोप में राजकोट रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक निर्लिप्त राय ने हेड कांस्टेबल कृपालसिंह जाडेजा को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय राजकोट ग्रामीण निर्धारित किया गया। यह कार्रवाई कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर की गई।

अंग्रेजी शराब की 10,409 बोतलें जब्त की

जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को गांधीनगर स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने जामनगर के बी डिवीजन थाना क्षेत्र के नागहेड़ी गांव स्थित जीआइडीसी इलाके में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने अंग्रेजी शराब की 10,409 बोतलें जब्त की थी, जिसकी कीमत करीब 37.21 लाख रुपए आंकी गई थी। शराब सहित कुल 1.37 करोड़ रुपए का माल जब्त किया गया था। कार्रवाई के बाद शराब तस्कर राम उर्फ रामको मोढवाडिया सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बी डिवीजन पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

लोकेशन से हुआ संदेह

जांच के दौरान सामने आया कि हेड कांस्टेबल कृपालसिंह जाडेजा के मोबाइल नंबर पर मुख्य आरोपी राम मोढवाडिया के गांव से कई बार फोन कॉल आए थे। आरोपी की मां के नाम पर रजिस्टर्ड सिमकार्ड से भी हेड कांस्टेबल को कॉल किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि कॉल आने के समय हेड कांस्टेबल की मोबाइल लोकेशन जामनगर पुलिस मुख्यालय में थी, लेकिन कॉल के कुछ ही मिनटों बाद लोकेशन नागहेड़ी गांव में दर्ज हुई थी।

शराब तस्कर के संपर्क में था

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि छापेमारी वाली रात भी हेड कांस्टेबल की मोबाइल टावर लोकेशन नागहेड़ी गांव में पाई गई। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए कुछ कॉल किए जाने की जानकारी भी सामने आई। उस समय वह स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) में तैनात था। प्राथमिक जांच में यह आशंका सामने आई कि शराब तस्कर की अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के बजाय वह शराब तस्कर के संपर्क में था और कथित तौर पर मिलीभगत कर रहे था।