14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं, किसी के सामने नहीं झुकेगा सर’, कोलकाता पुलिस के सामने पेश होने के बाद अभिषेक बनर्जी का बयान

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी आज कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस की पूछताछ के बाद क्या कहा बनर्जी ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Nov 2026, 5:59 PM IST

Abhishek Banerjee

अभिषेक बनर्जी (Photo - ANI)

टीएमसी (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) आज, शनिवार, 14 नवंबर को कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के सामने पेश हुए। कोलकाता पुलिस से समन मिलने के बाद वह भवानीपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 31 अक्टूबर को गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज एक नई एफआईआर के सिलसिले में बनर्जी को पुलिस के सामने पेश होने का समन भेजा गया। पुलिस के अनुसार बनर्जी को एक नोटिस भेजा गया है जिसमें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है। यह एफआईआर उनके द्वारा पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

पुलिस की पूछताछ के बाद क्या कहा बनर्जी ने?

भवानीपुर पुलिस स्टेशन से बाहर आने के बाद बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। पहले भी जब-जब मुझे बुलाया गया, मैं पुलिस स्टेशन गया हूं। अगर आगे भी बुलाया जाएगा, तो मैं जाऊंगा। यह उनकी बचकानी हरकत है। उन्हें लगता है कि पुलिस का नोटिस आने या बुलडोज़र चलने से मैं डर जाऊंगा। मैं डरने वालों में से नहीं हूं। आपके पास जो भी ताकत है, उसका इस्तेमाल कर लें; अपनी पूरी ताकत लगा दें। मुझे जेल में डाल दें, मेरा गला दबा दें, लेकिन यह सिर किसी के सामने नहीं झुकेगा।"

'गरीबों पर मत चलाइए बुलडोज़र'

बनर्जी ने कालीघाट में अपने घर के पास हाल ही में हुई बुलडोज़र कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा हटाई गई संरचना सरकार द्वारा बनाई गई थी और उसका इस्तेमाल पुलिसकर्मी करते थे। इस बारे में बात करते हुए बनर्जी ने आगे कहा, "यह सब पिछले चार-छह महीनों से चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा। दो दिन पहले हुई इस बुलडोज़र कार्रवाई में मेरा कुछ भी नहीं था। वो सरकार ने बनवाया था। वहाँ पुलिसकर्मी बैठते थे। वहाँ एक कैंप था, एक चौकी थी और पीछे एक और चौकी थी। तीन चीज़ें तोड़ी गईं। अब वहाँ से पूरा फुटपाथ बंद हो गया है। मैं बीजेपी (BJP) से बस यही गुज़ारिश करूंगा कि जो लोग यहाँ बैठे हैं, उन्हें न हटाया जाए, क्योंकि यह उनकी रोजी-रोटी का सवाल है। अगर आपको बुलडोज़र चलाना ही है, तो मुझ पर चलाएं। गरीबों पर मत चलाइए।"