भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि 14 से 18 नवंबर तक ओडिशा के तटीय इलाके में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, हवाएं भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 18 नवंबर को गंजाम, गजपति, पुरी और खुर्दा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।