14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरद पवार और सुप्रिया सुले अमित शाह के साथ क्यों नहीं जाएंगे? संजय राउत ने बताई बड़ी वजह

Supriya Sule: NCP के दोनों गुटों के विलय पर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शरद पवार और सुप्रिया सुले अमित शाह के नेतृत्व वाले गुट में नहीं जाएंगे। जानें सुनील तटकरे ने क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 14 Nov 2026, 2:24 PM IST

Sanjay Raut

Sanjay Raut: (फाइल फोटो-ANI)

NCP Merger News: महाराष्ट्र की राजनीति में NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि शरद पवार और सुप्रिया सुले, अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के साथ नहीं जाएंगे। राउत ने इस गुट को अमित शाह की NCP बताते हुए कहा कि विलय को लेकर चल रहा ड्रामा जल्द खत्म हो जाएगा। वहीं, सुनील तटकरे ने भी विलय की किसी संभावना से इनकार किया है।

'विलय का खेल सिर्फ एक ड्रामा है'

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों एनसीपी के जुड़ने की बातें सिर्फ एक ड्रामा हैं और ये ड्रामा जल्द खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'एक गुट सत्ता बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, तो दूसरा गुट सत्ता में आने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। शरद पवार और सुप्रिया सुले अमित शाह की एनसीपी के साथ बिल्कुल नहीं जाएंगे।' इसके अलावा, राउत ने हाल ही में प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले की मुलाकात की खबरों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि संसद की एक कमेटी की बैठक सुबह से शाम तक चलती है, ऐसे में वहां ऐसी किसी भी राजनीतिक चर्चा की कोई गुंजाइश नहीं होती।

भाई के जाने के साथ ही खत्म हो गई बातें- सुप्रिया सुले

इससे पहले, सांसद सुप्रिया सुले ने भी स्पष्ट किया था कि उनके भाई अजित पवार के निधन के बाद से ही पार्टी के विलय की सारी चर्चाएं हमेशा के लिए बंद हो चुकी हैं। सुले ने कहा कि जब तक उनके भाई जीवित थे, तब तक इस तरह की बातें होती थी, लेकिन उनके जाने के बाद अब इन चर्चाओं का कोई मतलब नहीं रह गया है।

एनडीए के साथ ही रहेंगे, विलय का सवाल ही नहीं- सुनील तटकरे

दुसरे गुट के महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी कह दिया कि पार्टी के मिलने की कोई बात ही नहीं चल रही है। प्रफुल्ल पटेल के शरद पवार से मिलने पर उन्होंने कहा कि पवार साहब 86 साल के हैं और उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती। प्रफुल्ल भाई बस उनका हाल-चाल जानने गए थे, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। तटकरे ने साफ किया कि उनकी पार्टी सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने संजय राउत के उस दावे को भी बकवास बताया, जिसमें राउत ने कहा था कि 20-22 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं।