'रामायण' को देश भर के थिएटर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी प्रमुख भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है, लेकिन इस लिस्ट में मराठी का नाम न होना स्थानीय दर्शकों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म ने सिर्फ 8 दिनों के अंदर वैश्विक लेवल पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई का मील का पत्थर पार कर लिया है, हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक इस मराठी डब विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।