Harak Singh Rawat: कांग्रेस में हरक सिंह रावत को उत्तराखंड चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि असम की एक महिला ने हरक सिंह रावत पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे और DNA टेस्ट कराने की मांग भी की थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। बांसुरी ने सवाल किया कि ऐसे मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी चुप क्यों हैं?