14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ममता दीदी के सिपाहियों को किया जा रहा है परेशान’, कुणाल घोष ने लगाया आरोप

टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने सरकार और पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। क्या कहा घोष ने? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 14 Nov 2026, 6:28 PM IST

Kunal Ghosh

कुणाल घोष (Photo - ANI)

टीएमसी (TMC) विधायक कुणाल घोष (Kunal Ghosh) ने पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) को पुलिस द्वारा मिले समन और आज, शनिवार, 14 नवंबर को भवानीपुर पुलिस स्टेशन में पेशी पर नाराज़गी जताई। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और पुलिस पर टीएमसी को परेशान करने का आरोप भी लगाया।

"ममता दीदी के सिपाहियों को किया जा रहा है परेशान"

मीडिया से बात करते हुए घोष ने कहा, "पूरी तृणमूल कांग्रेस, ममता दीदी के सभी सिपाहियों को परेशान किया जा रहा है। ऊपर से लेकर नीचे तक सभी को परेशान किया जा रहा है। वो पुलिस का इस्तेमाल अभिषेक बनर्जी और हम बाकी लोगों को निशाना बनाने के लिए कर रहे हैं। ज़मीनी स्तर पर सक्रिय हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस बुला रही है, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है और बेबुनियाद मामलों में गिरफ्तार किया जा रहा है। क्या उन्हें लगता है कि वो बस जब चाहे तब नोटिस जारी करते रह सकते हैं? क्या उन्हें लगता है कि लगातार पुलिस नोटिस और समन भेजकर हमें पेश होने के लिए मजबूर करके वो हमें इतना परेशान कर सकते हैं कि हमारा ध्यान राजनीति से हट जाए? ऐसा नहीं होगा।"

"चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार"

घोष ने सरकार और पुलिस द्वारा टीएमसी नेताओं को परेशान किए जाने पर आगे कहा, "हम ममता दीदी के सिपाही हैं। अभिषेक बनर्जी से लेकर हमारे हर एक कार्यकर्ता और साथी तक और हम इस चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

अभिषेक बनर्जी को क्यों भेजा गया समन?

31 अक्टूबर को गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज एक नई एफआईआर के सिलसिले में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) को पुलिस के सामने पेश होने का समन भेजा गया। पुलिस के अनुसार बनर्जी को एक नोटिस भेजा गया है जिसमें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है। यह एफआईआर उनके द्वारा पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। आज पुलिस के सामने पेश होने के बाद बनर्जी ने कहा कि पहले भी जब-जब उन्हें बुलाया गया, तब वह पुलिस स्टेशन गए और अगर आगे भी बुलाया जाएगा, तो आगे भी जाएंगे।