जहां पीएम नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू पर निजी आक्षेप लगाते आए हैं, दूसरी तरफ बीजेपी के ही नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन पर निजी हमला करने से परहेज किया। उन्होंने पंडित नेहरू पर निजी हमला करने के बजाए कई मर्तबा उनकी नीतियों पर मुखर होकर बोले। यही नहीं, पंडित नेहरू के निधन पर उन्होंने राज्यसभा में यहां तक कहा था कि भारत माता शोक में है, उसने अपना सबसे प्रिय राजकुमार खो दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक सपना अधूरा रह गया और एक गीत मौन हो गया।