क्राइम

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों की बर्बरता, पंजाब के फल विक्रेता की हत्या

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक फल विक्रेता की निर्मम हत्या कर दी मृतक फल विक्रेता की पहचान पंजाब निवासी चरणजीत सिंह के रूप में की गई है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
2 min read
a1.png

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आतंकियों ने बुधवार शाम को एक फल विक्रेत की निर्मम हत्या कर दी।

जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। वहीं, मृतक फल विक्रेता की पहचान पंजाब निवासी चरणजीत सिंह के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि आतंकी हमले में घायल अन्य युवक संजीव को पुलवामा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं, जम्मू—कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।

सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा में छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कश्मीर में आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी की हत्या की

आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद ठप हुई संचार व्यवस्था से उबरने की कोशिश कर रहे राज्य में इस घटना को दोबारा तनाव फैलाने की कोशिश के तौर पर माना जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि काकपुरा गांव में एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले गैर-कश्मीरी मजदूर को आतंकवादियों ने बुलाया और बिल्कुल पास से उसे कई गोलियां दागी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Updated on:
17 Oct 2019 12:16 pm
Published on:
17 Oct 2019 08:24 am