9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर अपराध: बेटे ने ही ले ली पिता की जान, जमीनी विवाद में साले के साथ मिलकर कर दी हत्या

Barmer Murder Case: राजस्थान के बाड़मेर में जमीनी विवाद के बीच छोटे बेटे पर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। इलाज के दौरान पिता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
2 min read
Google source verification
Father killed In Barmer Murder Case

अस्पताल में रोते हुए परिजनों का फोटो: पत्रिका

Murder In Land Dispute: राजस्थान के बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के सोभाला गांव में जमीनी विवाद के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि छोटे बेटे ने अपने साले और अन्य लोगों के साथ मिलकर पिता पर लाठी-डंडों, हॉकी और बैट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को उपचार के लिए बाड़मेर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार मृतक रावताराम के परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर उनके छोटे बेटे रेखाराम ने अपने साले दिलीप, खेराजराम और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला किया। इस दौरान रावताराम के पिता भरमालराम के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। हमले में रावताराम गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान पिता की हो गई मौत

राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने रावताराम का इलाज शुरू किया लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए।

बड़े भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के बड़े बेटे ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई ने अपने साले और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद आईसीयू के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। मामले में 2-3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग