क्राइम

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: बाल संरक्षण अधिकारी की पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

कारागार में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 9:31 AM IST
Woman tampering imprisonment
Woman tampering imprisonment

नई दिल्ली। देश को शर्मसार कर देने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब बाल संरक्षण अधिकारी (चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर) रवि रोशन की पत्नी शिबा कुमारी सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। बता दें कि उनका नाम लगातार इस मामले में सामने आ रहा था। शिबा कुमारी के खिलाफ वारंट ऐसे वक्त में जारी हुआ है जब उन्होंने बालिका गृह की एक पीड़िका का नाम और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी थी। नाबालिग पीड़िता का नाम उजागर करने के बाद शिबा के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।


तीन पुलिस अधिकारी निलंबित

वहीं शहीद खुदीराम बोस कारागार में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। खबरों के मुताबिक मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड में मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर जिस जेल में बंद है वहां से उसके पास से 40 फोन नंबर बरामद हुए हैं, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी नाम बताया जा रहा है। ऐसे में यह मामला सामने आने के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि जेल में पुलिस की अचानक छापेमारी के दौरान यह तमाम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

मुख्य आरोपी के बेटे से हुई पूछताछ

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में ब्रजेश ठाकुर मुख्य आरोपी है, बालिका गृह में 30 से अधिक नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ था। जिसके बाद लड़कियो को प्रताड़ित करने के आरोपी में 11 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं इस के बीच सीबीआई ने 11 अगस्त को ठाकुर के बेटे के भी इस मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। सीबीआई ने शनिवार को 11 घंटे तक ठाकुर के बेटे राहुल आनंद के घर की तलाशी लेने और पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया था। राहुल आनंद को रविवार को अपनी हिरासत से मुक्त कर दिया।

Published on: