क्राइम

नौकरी से निकाले जाने पर भड़का टाटा स्टील का कर्मचारी, ऑफिस में घुसकर सीनियर मैनेजर पर दागी अंधाधुंध गोलियां

अनुशासनहीनता के आरोप में कंपनी ने की थी कार्रवाई, दिनदहाड़े ऑफिस आकर वारदात, पांच गोलियां मारीं
2 min read
tata steel office
Arindampal singh

नई दिल्ली। टाटा स्टील कंपनी के बर्खास्त कर्मचारी ने कंपनी के ऑफिस में घुसकर सीनियर मैनेजर अरिंदमपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में टाटा स्टील के ऑफिस में वारदात के बाद हत्यारा कंपनी के पिछले गेट से निकलकर फरार हो गया। पुलिस कंपनी की ओर से दर्ज शिकायत पर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस को कंपनी की ओर से की गई शिकायत के अनुसार आरोपी विश्वास पांडेय को अरिंदम की रिपोर्ट पर अनुशासनहीनता के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसी रंजिश में उसने यह वारदात की। वह कई बार अपने बकाया राशि के लिए कंपनी आ चुका था। शुक्रवार को भी अपने हिसाब—किताब की बात करने के नाम पर कंपनी में आया था। विश्वास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इलाहाबाद के रहने वाले आरोपी विश्वास पर कंपनी के अफसर व कर्मचारियों से बुरे बर्ताव का आरोप था। मामले की जांच अरिंदम पाल ने की थी। इसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था। वह पांच महीने से बर्खास्त था।

साथियों ने रोकने की कोशिश की तो उनको भी धमकी

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर विश्वास कंपनी के मुख्य द्वार से घुसा और सीधा अरिंदम के दफ्तर में घुस गया। वहां जाते ही उसने आराम कर रहे अरिंदम पर एक के बाद एक पांच फायर किए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अरिंदम जमीन पर गिर पड़े और पूरे कमरे में खून फैल गया। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक लोग कमरे तक आते विश्वास पांच गोलियां दाग चुका था। साथी कर्मचारियों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो विश्वास ने रिवॉल्वर दिखाते हुए उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वह दूसरे गेट से फरार गया। आनन—फानन में अरिंदम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Published on:
10 Nov 2018 10:52 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त