क्राइम

गिलानी के वकील देवेंद्र बहल की बार से सदस्यता रद्द

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के कानूनी सलाहकार वकील देवेंद्र सिंह बहल की जम्मू कश्मीर बार एसोसिएशन की सदस्यता रद्द कर दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2017, 3:36 PM IST
Devendra Singh Bahal
Devendra Singh Bahal
नई दिल्ली। आतंकियों को फंडिग करने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के निशाने पर आए वकील देवेंद्र सिंह बहल की जम्मू कश्मीर बार एसोसिएशन की सदस्यता रद्द कर दी गई है। देवेंद्र बहल अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के कानूनी सलाहकार हैं। बहल इस समय एनआईए की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, बहल से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

अब बैंक बदलिए खाता नंबर नहीं, देखें वीडियो-


बहल के बैंक अकाउंट में 35 लाख रुपए
आतंकियों को फंडिग करने के मामले में एनआई ने रविवार और सोमवार को देवेंद्र सिंह बहल के घर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान एनआईए को उसके बैंक एकाउंट में 35 लाख रुपए जमा होने की जानकारी मिलती थी। एनआईए के अधिकारियों के अनुसार, जिस वकील की वकालत ठीक नहीं चलती है, उसके लिए 35 लाख रुपए की बचत करना संदेह पैदा करता है। एनआईए का कहना है कि एजेंसी बहल से रुपयों के सोर्स के बारे में भी पूछताछ करेगी।

देवेंद्र सिंह बहल के लिए चित्र परिणाम

पाकिस्तान उच्चायोग के संपर्क में था बहल
एनआईए पूछताछ में देवेंद्र सिंह बहल ने कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, बहल काफी समय से पाकिस्तान उच्चायोग के संपर्क में था और उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी उच्चायोग के साथ साझा किया था। बहल ने सेना संबंधी कई खुफिया सूचनाएं भी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी साझा की हैं।

देवेंद्र सिंह बहल के लिए चित्र परिणाम

गिलानी का बेटा-दामाद भी घेरे में
एनआईए पूछताछ में बहल ने बताया है कि आतंकी फंडिंग में हुर्रियत के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बेटे और दामाद भी शामिल हैं। गिलानी का बड़ा बेटा नईम गिलानी पाकिस्तान में 11 साल बिताने के बाद 2010 में ही भारत लौटा है। नईम पेशे से सर्जन है।

देवेंद्र सिंह बहल के लिए चित्र परिणाम

एनआईए के हाथ लगा गिलानी का आतंकी कैलेंडर
आतंकी फंडिंग के मामले की जांच कर रही एनआईए को गिलानी के हस्ताक्षर वाला अलगाववादियों के कार्यक्रम का कैलेंडर मिला है। इससे कश्मीर में अस्थिरता पैदा करने और हिंसा फैलाने की योजना का खुलासा हुआ है। सैयद अली शाह गिलानी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हैं। इस मामले में एनआईए को जो सुराग हाथ लगे हैं, उसमें सैयद अली शाह गिलानी के हस्ताक्षर वाला हुर्रियत का कैलेंडर मिला हैं।
Published on: