क्राइम

आंधी के चपेट में आया था टिकट दलाल, मुंबई में होगी पूछताछ

रेलवे सुरक्षा बल डीजी अरुण कुमार के दिशा निर्देश पर 2 नवम्ंबर को आपरेशन आंधी चलाया गया था।

less than 1 minute read
आंधी के चपेट में आया था टिकट दलाल, मुंबई में होगी पूछताछ

बिलासपुर. मुंम्बई में ई रेल टिकटों की दलाली करने के आरोप में गिरफ्तार अभिजीत दास को मुंम्बई से आई आरपीएफ की टीम सोमवार को रेलवे कोर्ट से अपनी कस्टडी में लेकर मुंम्बई के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ मुंम्बई की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर ई टिकटों की कालाबाजारी के राज का पर्दाफाश करेगी। ई टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में केंद्रीय जेल बिलासपुर में बंद अभिजीत दास को अपने साथ ले जाने सेंट्रल रेलवे मुम्बई की तीन सदस्यीय टीम बिलासपुर पहुंची और रेलवे कोर्ट से आरोपी अभिजीत दास को रिमांड में लेकर अपने साथ ले गई। टीम में शदर उइके, एएसआई वाई एस यादव व प्रधान आरक्षक संजय कपीते शामिल थे। मालूम हो कि रेलवे सुरक्षा बल डीजी अरुण कुमार के दिशा निर्देश पर 2 नवम्ंबर को आपरेशन आंधी चलाया गया था।

जिसकी भनक लगने के बाद मुम्ंबई थाणे एरिया के कलवा में ई टिकट का फर्जी तरीके से कारोबार करने वाला अभिजीत दास पिता अजीत दास (27) अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गया। अभिजीत के फरार होने की भनक लगते ही रेलवे सुरक्षा बल ने पूरे देश में आरोपी की पतासाजी के लिए जाल फैलाया व गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की अभिजीत दास मुम्बई हावडा सप्ताहिक एक्सप्रेस (12869) से मदिनापुर हावड़ा अपने घर जाने सफर कर रहा है। सूचना के बाद बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बल व सीआईबी ने अभिजीत दास को गिरफ्तार कर धारा 143 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कराया था।

Published on:
13 Nov 2018 03:42 pm
Also Read
View All