क्राइम

ममता हुई शर्मसार: पति-पत्नी ने नवजात बच्‍ची को मारकर दफनाया, एक बेटी की काट दी जीभ

Thane Crime: आरोपी पति-पत्नी ने बच्ची का शव 19 मार्च को एक कब्रिस्तान में दफना दिया था। लेकिन एक गुमनाम आवेदन से उनका पर्दाफाश हो गया।

2 min read
Apr 17, 2024
मुंबई में ड्रग्स के लिए बेचे बच्चे

मुंबई के करीब मुंब्रा (Mumbra Crime) इलाके से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दंपत्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए एक मासूम को निर्दयता से मार डाला। बताया जा रहा है कि दो लड़के और एक लड़की के होने के बाद दो और लड़कियों का जन्म होने पर दंपत्ति ने अपनी 18 महीने की बच्ची की हत्या कर उसके शव को दफना दिया। वहीँ, एक अन्य बेटी की जीभ काट दी।

मुंब्रा पुलिस ने बच्चियों की मां नूरानी जाहिद शेख (28) और पिता जाहिद सलामत शेख (38) को गिरफ्तार कर लिया है। दंपत्ति ने पांचवीं बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरोपी दंपत्ति ने बताया कि वह बीमार रहती थी।

जांच में पता चला कि डेढ़ साल की बच्ची लबीबा शेख की हत्या 18 मार्च 2024 को की गई। जबकि दंपत्ति ने उसके शव को 19 मार्च को रात करीब 2.30 बजे दफनाया था। लेकिन 4 अप्रैल को एक फर्जी नाम से मिले आवेदन से इस हत्याकांड का खुलासा हो गया। गिरफ्तार दंपत्ति को कोर्ट ने 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

आरोप है कि दंपत्ति ने मृतक लबीबा के सिर और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर जख्म किये। वह आरोपी दंपत्ति की पांचवीं बेटी थी। दंपत्ति उसे देरी से अस्पताल भी ले गए और चोट लगने को लेकर झूठी जानकारी दी।

हालांकि खून बहने के कारण बच्ची की मौत हो गई। 19 मार्च को शव को कौसा कब्रिस्तान में दफनाया गया। मुंब्रा पुलिस को एक गुमनाम आवेदन मिला, जब उसकी जांच की गई तो सच सामने आ गया। पुलिस ने मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की तो उसमें विसंगतियां मिली। दंपती ने गलत जानकारी देकर मृत्यु प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि दंपत्ति के खिलाफ झारखंड में चौथी बेटी हबीबा का जीभ काटने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
17 Apr 2024 10:06 pm
Published on:
17 Apr 2024 10:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर