21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में ईद की रात खूनी संघर्ष दो की मौत, पांच घायल, दो परिवारों में मचा कोहराम, इलाके में फैली सनसनी

मेरठ जिले में मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mahendra Tiwari

Mar 21, 2026

पुलिस अधीक्षक मेरठ फोटो सोर्स विभाग

पुलिस अधीक्षक मेरठ फोटो सोर्स विभाग

मेरठ जिले में शनिवार रात एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जुआ खेल रहे दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई इस मारपीट में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

मेरठ के सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में शनिवार रात एक छोटी सी बात ने बड़ा और खतरनाक रूप ले लिया। गांव के पास खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। पहले गाली-गलौज हुई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

इनकी हुई मौत ये लोग हुए घायल कुछ की हालत नाजुक

देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ लोगों ने धारदार हथियार भी निकाल लिए। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से जुड़े हैं। जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया। इस झगड़े में भूरा (38) और सईमुद्दीन (48) को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, करीब पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात को काबू में करने के लिए तीन थानों की फोर्स तैनात की गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी गांव पहुंचे। और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बाकी की तलाश जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक, दिन में सब कुछ सामान्य था। ईद-उल-फितर को लेकर घरों में खुशी का माहौल था। लेकिन शाम को जुआ खेलने के दौरान हुआ छोटा सा विवाद इतनी बड़ी घटना में बदल गया। जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।