दमोह

बुंदेली दमोह महोत्सव : तीसरे दिन पंजाबी पॉप की धूम

खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

less than 1 minute read
Jan 19, 2026
खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

दमोह. शहर के तहसील ग्राउंड में बुंदेली गौरव न्यास के तत्वावधान में आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी रही और पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी पॉप सिंगर मननवीर सिंह ने अपनी चर्चित प्रस्तुति च्वजदे सेल्यूटज् सहित अन्य गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

करीब एक घंटे की दमदार परफॉर्मेंस में पंजाबी संगीत की धुनों पर पूरा पंडाल थिरकता नजर आयज्ञं इसके पश्चात भारतीय परिधान प्रस्तुति शो का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग २५ महिलाओं ने भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर भारतीय संस्कृति और विविधता का मनमोहक प्रदर्शन किया। वहीं स्वर श्री प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के पूर्व संध्या काल में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए और शैक्षणिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोपहर के समय खेलो एमपी यूथ गेम 2026 (मध्य प्रदेश का ओलंपिक) के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा बुंदेली न्यास समिति, बुंदेली मेला के संयुक्त तत्वावधान में तहसील ग्राउंड में शतरंज, कराते, कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार इसी क्रम में आज योग, तीरंदाजी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बुंदेली दमोह महोत्सव में संस्कृति, संगीत, शिक्षा और खेल का यह समागम शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Published on:
19 Jan 2026 10:15 am
Also Read
View All

अगली खबर