2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुएं से मिला मां और 3 महीने के मासूम का शव, इलाके में सनसनी

MP news: मध्य प्रदेश के दमोह जिले का दिल दहला देने वाला मामला, कुएं में मां के साथ मिला 3 महीने की मासूम का शव, इलाके में दहशत में आए लोग, पुलिस मौके पर

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Sanjana Kumar

Jan 24, 2026

dead bodies found in a well

Dead body (प्रतीकात्मक तस्वीर)

MP News: प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-1 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी कुएं में महिला और उसके तीन माह के मासूम बच्चे का शव पानी में तैरात नजर आया। घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मृतक महिला की पहचान जयंती केवट (पति दुर्गा केवट) तथा मासूम बच्चे की पहचान दीपांश केवट के रूप में की गई है।

पेयजल आपूर्ति के लिए है ये सरकारी कुआं, इसी में मिले शव

बताया गया है कि जिस कुएं में दोनों के शव मिले हैं, वह कुआं ऐसा है, जिसका उपयोग नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए किया जाता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टी.आई. राघवेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

शव बाहर निकलवाए, पूछताछ जारी

पुलिस ने कुएं से दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। साथ ही मृतक महिला और बच्चे की मौत के कारणों को जानने के लिए परिजनों एवं आसपास के लोगों भी शुरू कर दी है।

Story Loader