MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला नदी किनारे गई थी, जहां मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया।
MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला नदी किनारे गई थी, जहां मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया। वन विभाग और एसडीआरएफ टीम ने नदी से महिला का शव वरामद किया है। घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।
हैरान करना वाला ये मामला(Crocodile Video) वन परिक्षेत्र दमोह अंर्तगत कनिया घाट पटी से निकली व्यारमा नदी के पास का बताया जा रहा है। यहां मगरमच्छ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मालतीबाई पति मेघराज सिंह नदी के पास गई थी, जहां मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ महिला को अपने जबड़े में दवा कर नदी में ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची।
वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को महिला का शव मिला। प्रशासन ने इस मौसम में ग्रामीणों से नदी किनारे सावधानी बरतने की अपील की है।