दमोह

आधी रात को पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, पति अस्पताल में भर्ती, चौंका देगी विवाद की वजह

आधी रात को पति - पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी द्वारा पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।

2 min read
Dec 10, 2022
आधी रात को पत्नी ने पति पर कर दिया जानलेवा हमला, पति अस्पताल में भर्ती, चौंका देगी विवाद की वजह

दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिला मख्यालय के सिटी कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत शुक्रवार - शनिवार की आधी रात को पति - पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी द्वारा पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, देखते ही देखते पति - पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, गुस्से में आग बबूला पत्नी ने रोटी बनाने वाला तवा पति के सिर पर दे मारा। इस जानलेवा हमले के बाद पति बेहोश हो गया और एकाएक उसके सिर से खून की धार बहने लगी। घायल अवस्था में पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी द्वारा किये गए जानलेवा हमले के शिकार पति सोनू का कहना है कि, वो जब अपने घर के बाथरूम में था, तभी अचानक उसकी पत्नी आरती रायकवार ने पीछे से दौड़कर आई और रोटी बनाने वाले तवे से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद वो गिर पड़ा। इसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं है। उसे जब होश आया तो वो अस्पताल में भर्ती था। बताया जा रहा है कि, हमले के बाद बेहोश हुए पति सोनू को उसके भाई ने पत्नी के चंगुल से छुड़ाया और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। फिलहाल, अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।


पैसे भाई को दिये तो नाराज हो गई पत्नी- आरोप

घायल ने इस घटना की वजह रुपए को बताया। उसका कहना है कि, वो एक मकान लेना चाहता है। इसी के लिए वो 50 हजार रुपए घर लेकर आया था। रात में उसने पैसे अपने भाई को रखने के लिए दे दिए, जिससे नाराज होकर उसकी पत्नी ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

Published on:
10 Dec 2022 03:12 pm
Also Read
View All