महिला बाल विकास, जिला आपूर्ति, नगर परिषद और जनपद जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों के न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है
दमोह. महिला बाल विकास, जिला आपूर्ति, नगर परिषद और जनपद जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों के न होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। इन विभागों में प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस वजह से कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। क्योंकि यह अधिकारी विभागों में जाकर नहीं बैठ रहे हैं। वह अपने मूल दफ्तरों से ही फाइलें निबटाते हैं। आम लोग भी इन अधिकारियों से आसानी से नहीं मिल पाते हैं। जिन प्रशासनिक अधिकारियों को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं, वह पहले से ही कई दायित्व संभाल रहे हैं।
विभागों और नगर परिषदों में स्थाई अधिकारी न होने से कामकाजों पर इसका असर हो रहा है। प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त प्रभारी वाले विभागों में नहीं बैठते हैं। वह कभी-कभी आते हैं। वहीं अधिकारियों के कार्यालय में न बैठने से कर्मचारी भी अपनी कुर्सी पर नहीं रहते हैं। इससे कई काम प्रभावित हो जाते हैं।