
major administrative reshuffle in damoh (फोटो- Patrika.com)
SDM Removed: रंगपंचमी के दिन कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्यों का एक बार फिर से विभाजन कर दिया है। खासबात यह है कि इस फेरबदल में दमोह एसडीएम आरएल बागरी हटाए गए है। उनकी जगह तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंदर्भ को दमोह की कमान सौपी गई है। इधर, प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि एसडीएम को दमोह से हटाए जाने को लेकर कई दिनों से चर्चाएं चल रहीं थी। डिप्टी कलेक्टर सीजी गोस्वामी को तेंदूखेड़ा एसडीएम नियुक्त किया गया है। अटकले हैं कि कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का भी स्थानांतरण हो सकता है। यह कार्य विभाजन इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। (MP News)
बहरहाल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने प्रशासनिक कार्यों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के बीच विभागों का नया कार्य विभाजन किया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी कर विभिन्न विभागो की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को राजस्व प्रकरणो के निराकरण, न्यायालयीन कार्यवाही, विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत प्रकरणों की सुनवाई और विभागीय योजनाओं की निगरानी से जुड़े दायित्व सौंपे गए है। इसके साथ ही कई विभागों में नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है, ताकि विभागीय कार्यों के संचालन में तेजी लाई जा सके।
आदेश के तहत एडीएम मीना मेसराम को जनसंपर्क विभाग, परिवहन विभाग, आबकारी विभाग, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, जिला खाद्य शाखा, जिला आपदा प्रबंधन, औद्योगिक सुरक्षा, खनिज विभाग सहित कई विभागों का दायित्व संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है। इसके अलावा यातायात, जिला परिवहन समिति और सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े कार्यों की निगरानी भी एडीएम द्वारा की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक कार्यों की बेहतर निगरानी और त्वरित निराकरण के उद्देश्य से यह कार्य विभाजन किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि जिले के सभी विभागों को भेजी गई है। (MP News)
Published on:
09 Mar 2026 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
